Get the CTET January 2021 Hindi Language 1 and 2 (Paper 1) questions and official answer key. Download the official solutions and prepare for the Central Teacher Eligibility Test with accurate answers and explanations for Language 1 and 2.
Follow Us
| Join Now | |
| Join Now | |
| Telegram | Join Now |
CTET English : Paper 1
Prepare effectively for the CTET Hindi Paper 1 with our comprehensive Study Materials, Mock Tests and Previous Year Questions. Our resource provides an extensive collection of practice papers designed to simulate the actual exam environment, helping you gain confidence and improve your problem-solving skills. Each mock test is crafted to cover a wide range of topics and question formats that are typically seen in the CTET Hindi Paper 1, ensuring you are well-prepared for any type of question that may appear.

CTET January 2021 : Hindi, Paper 1
भाग - IV
भाषा - I : हिंदी
महत्वपूर्ण : परीक्षार्थी भाग IV (प्र.सं. 91 से 120) के प्रश्नों के उत्तर केवल तभी दें यदि उन्होंने भाषा - I का विकल्प हिन्दी चुना हो।
नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (91 से 99 तक) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए:
यह नहीं भूलना चाहिए कि हमारा जो व्यवहार होता है, उसी के अनुसार फल भी मिलता है। जो समाज और संवेदना की नीतिमूलक स्थापनाओं को अपने व्यवहार का हिस्सा बनाता है, वही शांति पाने का हकदार होता है। महावीर, बुद्ध, क्राइस्ट, नानक, गाँधी अगर हमारे जीवन पर विराजमान हैं तो इसमें उनकी सदाशयता, निरहंकार और व्यवहार का योगदान है। वे जिए समस्त प्राणियों, प्रकृति और सृष्टि के लिए। उनके मन में किसी के लिए रत्ती भर भी भेद-भाव नहीं रहा। अहंकार को विवेक से ही हटाया जा सकता है। गाँधीजी ने गुलामी से आज़ादी, मनुष्यता की सेवा और विवेक से मित्रता को अपना लक्ष्य बनाया । सबके प्रति समान दृष्टि का ही भाव और व्यवहार था कि गाँधी विश्व नेता बने। गीता में कहा गया है कि जो समस्त प्राणियों के हित में सदा संलग्न रहता है, सबका मित्र होता है। महावीर सत्य की साक्षात अनुभूति में मैत्री की अनिवार्यता की घोषणा करते हैं। यह अनुभूत सत्य है कि जो अपना मित्र होगा, वह हर किसी का मित्र होगा। आप भी इसे आज़मा कर देखें। महसूस होने लगेगा कि जिस शांति के लिए भटक रहे हैं, वह कहीं बाहर नहीं आपके अंदर ही है।
91. इनमें से किसे गाँधीजी ने अपना लक्ष्य नहीं बनाया ?
(1) गुलामी से आजादी
(2) मनुष्यता की सेवा
(3) विवेक से मित्रता
(4) गुलामों से आज़ादी
92. अनुच्छेद के अनुसार किसे अपने व्यवहार का हिस्सा बनाना चाहिए ?
(1) समाज और संवेदनाओं के नैतिक मूल्य
(2) गुरु नानक देव की शिक्षाएँ
(3) सत्य और असत्य की परिभाषा
(4) अहंकार और विवेक की परिभाषा
93. गाँधीजी विश्व-नेता बने, क्योंकि
(1) उन्होंने सत्याग्रह किया।
(2) वे स्वतंत्रता आंदोलन के नेता थे।
(3) वे अनुशासन प्रिय थे।
(4) सभी के प्रति उनकी समान दृष्टि व व्यवहार था ।
94. महावीर, बुद्ध, क्राइस्ट, नानक व गाँधीजी में क्या समानता है ?
(1) सभी धर्मगुरु हैं।
(2) सभी संन्यासी हैं।
(3) सभी भारत में जन्मे हैं।
(4) सभी ने मानव-कल्याण किया ।
95. कौन सा शब्द भिन्न है?
(1) मित्रता
(2) मनुष्यता
(3) मित्र
(4) बीरता
96. सही शब्द चुनिए -
सबके प्रति ........ दृष्टि का भाव और व्यवहार होना चाहिए।
(1) सामान्य
(2) समान
(3) भिन्न
(4) अलौकिक
97. 'अपना-पराया' में समास है-
(1) द्विगु
(2) तत्पुरुष
(3) द्वंद्व
(4) अव्ययीभाव
98. हमें किसके अनुसार फल मिलता है ?
(1) समाज
(2) व्यवहार
(3) बुद्धि
(4) वंश
99. शांति को कहाँ पाया जा सकता है ?
(1) स्वयं में
(2) परिवार में
(3) समाज में
(4) धर्म में
P-1 निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्रश्न 100 से 105 तक) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनिए :
देशवासियों सुनो देश को नमन करो
देश ही आधार है, प्यार देश से करो।
लड़ रहे हो आज क्यों छोटी-छोटी बात पर,
देश हित को भूलकर प्रांत, भाषा, जात पर,
मिटा के भेदभाव को, देश को सुदृढ़ करो।
भ्रष्टाचार की लहर उठ रही नगर-नगर,
घोर अंधकार में सूझती नहीं डगर,
ज्योति नीति-धर्म की आज तुम प्रखर करो।
देश आज रो रहा, देश का रुदन सुनो,
बाँट दर्द देश का, मित्र देश के बनो
प्रेम के पीयूष से, द्वेष का शमन करो।
100. कविता में नीति-धर्म की ज्योति प्रखर करने के लिए कहा गया है, ताकि
(1) देश को प्रेम किया जा सके।
(2) देश का दर्द बाँटा जा सके।
(3) आपसी भेदभाव दूर किया जा सके ।
(4) भ्रष्टाचार को दूर किया जा सके।
101. 'देश आज रो रहा है।' पंक्ति का आशय है -
(1) देश में शांति का वातावरण है।
(2) देश में अशांति का वातावरण है।
(3) देश के नागरिक रो रहे हैं।
(4) देश में बाढ़ आई है।
102. द्वेष का शमन किया जा सकता है-
(1) प्रेम द्वारा
(2) नीति द्वारा
(3) धर्म द्वारा
(4) शासन द्वारा
103. 'पीयूष' का विलोम शब्द है-
(1) क्षीर
(2) नीर
(3) अमृत
(4) विष
104. 'भ्रष्टाचार' का संधि विच्छेद है-
(1) भ्रष्टा + चार
(2) भ्रष्ट + चार
(3) भ्रष्ट + आचार
(4) भ्रष्ट + अचार
105. कविता के अनुसार देश को सुदृढ़ किया जा सकता है -
(1) देश हित को भूलकर
(2) समस्त भेदभाव दूर करके
(3) देश को नमन करके
(4) देशभक्ति के गीत गाकर

निर्देश नीचे दिए गए प्रश्नों के लिए सबसे उचित विकल्प का चयन कीजिए:
106. कक्षा एक में लिखना ......... से प्रारंभ होता है।
(1) अक्षर लिखने
(2) चित्र बनाने
(3) वाक्य लिखने
(4) शुरू से
107. भाषा कौशलों के बारे में आप किस विचार से सहमत हैं ?
(1) ये एक निश्चित क्रम में सीखे जाते हैं।
(2) ये एक-दूसरे से अंतःसंबंधित होते हैं।
(3) ये एक-दूसरे को प्रभावित नहीं करते ।
(4) ये सभी एक साथ नहीं सीखे जा सकते ।
108. पाठ्य-पुस्तकों में रचनाएँ एक वातावरण निर्मित करती हैं और अभ्यास प्रश्न उन्हें .......... उनसे गहराई से ......... और व्यापक अनुभव-स्तर से ............ का मौका देते हैं।
(1) परखने, जुड़ने, तादात्म्य
(2) जानने, जूझने, जुड़ने
(3) परखने, जूझने, तादात्म्य
(4) जानने, परखने, जुड़ने
109. स्किनर के अनुसार -
(1) भाषा परिवेश से सीखी जाती है।
(2) भाषा अंतःक्रिया से सीखी जाती है।
(3) भाषा सीखना एक अत्यंत जटिल प्रक्रिया है।
(4) भाषा अनुकरण के द्वारा सीखी जाती है।
110. प्राथमिक स्तर की पाठ्य-पुस्तक में दिए गए प्रश्न को ध्यान से पढ़िए -
'अगर तुम पापा की जगह होतीं तो ठेला कहाँ लगातीं ?' ऐसा तुमने क्यों तय किया ?
यह प्रश्न किससे जुड़ा है?
(1) बिभिन्न व्यवसायों से
(2) अनुभवों की अभिव्यक्ति से
(3) चिंतन क्षमता के विस्तार से
(4) परिवार की जानकारी से
111. हिंदी भाषा का आकलन करते समय आप किस बिंदु को सर्वाधिक महत्त्व देंगे ?
(1) सहज अभिव्यक्ति
(2) आलंकारिक भाषा
(3) भाषा की संरचना
(4) व्याकरण सम्मत भाषा
112. प्राथमिक स्तर पर पढ़ना सिखाने की शुरुआत करने के लिए आप किस सामग्री को सर्वाधिक महत्त्व देंगे ?
(1) अक्षर-ज्ञान
(2) वर्णमाला
(3) शुद्ध उच्चारण
(4) रोचक कहानी
CTET Previous Year Question for Hindi Paper
Explore comprehensive solutions and answer keys for CTET Hindi, Paper 1 from previous years. Our collection includes detailed question papers, solutions, and expert analysis to help you prepare effectively for the Central Teacher Eligibility Test. Access valuable resources and enhance your exam strategy with real exam questions and solutions.
| CTET June 2011, Paper - 1 | Click Here |
| CTET Jan 2012, Paper - 1 | Click Here |
| CTET Nov 2012, Paper - 1 | Click Here |
| CTET July 2013, Paper - 1 | Click Here |
| CTET Feb 2014, Paper - 1 | Click Here |
| CTET Sep 2014, Paper - 1 | Click Here |
| CTET Feb 2015, Paper - 1 | Click Here |
| CTET Sep 2015, Paper - 1 | Click Here |
| CTET Jan 2016, Paper - 1 | Click Here |
| CTET Feb 2016, Paper - 1 | Click Here |
| CTET Sep 2016, Paper - 1 | Click Here |
| CTET Dec 2018, Paper - 1 | Click Here |
| CTET Dec 2019, Paper - 1 | Click Here |
| CTET July 2019, Paper - 1 | Click Here |
| CTET Jan 2021, Paper - 1 | Click Here |
| CTET Dec 2022, Paper - 1 | Click Here |
| CTET Jan 2022, Paper - 1 | Click Here |
| CTET Aug 2023, Paper - 1 | Click Here |
| CTET Jan 2023, Paper - 1 | Click Here |
| CTET Jan 2024, Paper - 1 | Click Here |
| CTET July 2024, Paper - 1 | Click Here |
| CTET Dec 2024, Paper - 1 | Click Here |
113. सलमा पहली कक्षा में पड़ती है। वह 'किताब' शब्द को 'कतब' लिखती है। सलमा का लिखने का यह तरीका ......... को दर्शाता है।
(1) अज्ञानता
(2) स्व-वर्तनी
(3) नियंत्रित लेखन
(4) लापरवाही
114. सामाजिक अंतःक्रिया से भाषा सीखने का समर्थन ने किया है।
(1) स्किनर
(2) पियाजे
(3) वाइगोत्सकी
(4) चॉम्स्की
115. द्विभाषिकता और ........... उपलब्धियों का गहरा सकारात्मक संबंध पाया जाता है।
(1) व्यावसायिक
(2) विद्वत
(3) साहित्यिक
(4) वैज्ञानिक
116. प्राथमिक स्तर पर पढ़ाते समय आप हिंदी भाषा संबंधी किस पक्ष पर सर्वाधिक बल देंगे ?
(1) व्याकरणिक नियम
(2) व्याकरण-ज्ञान
(3) भाषा-ज्ञान
(4) भाषा-प्रयोग
117. मौखिक भाषा का आकलन ......... पर सर्वाधिक बल देता है।
(1) उच्चारणगत शुद्धता
(2) विचारों की क्रमबद्धता
(3) धाराप्रवाह की तीव्रता
(4) संस्कृतनिष्ठ शब्दों का प्रयोग
118. हम भाषा के माध्यम से .......... और ....... भी करते हैं।
(1) सोचते, विचार
(2) अनुभव, महसूस
(3) चिंतन, विचरण
(4) सोचते, महसूस
119. हिंदी भाषा सीखने-सिखाने का दायरा इतना बड़ा होना चाहिए कि ....... से उसका नाता न टूटे।
(1) व्याकरण सीखने
(2) भाषा-प्रयोग
(3) भाषा की परिभाषा
(4) व्याकरण रटने
120. प्राथमिक स्तर पर भाषा सीखने-सिखाने में बाल साहित्य मदद करता है, क्योंकि
(1) यह सरल होता है।
(2) वह रंगीन चित्रों वाला होता है।
(3) वह भाषा की रंगतें प्रस्तुत करता है।
(4) वह बच्चों के लिए है।
YouTube Channel
| Assam TET Academy | Subscribe Now |
| Career Niyog | Subscribe Now |
भाग - V
भाषा - II : हिंदी
महत्वपूर्ण : परीक्षार्थी भाग V (प्र.सं. 121 से 150) के प्रश्नों के उत्तर केवल तभी दें यदि उन्होंने भाषा - II का विकल्प हिन्दी चुना हो।
दिए गए अनुच्छेद को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्रश्न सं. 121 से 128 तक) के सही / सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनिए :
किताब का विषय और सामग्री उस आयु वर्ग के हिसाब से हो जिसके लिए आप पुस्तक चुन रहे हैं। छोटे बच्चों के लिए रोज़मर्रा की समस्याएँ और घटनाएँ पुस्तक का विषय हो सकती हैं। उदाहरण के लिए, स्कूल से घर लौटते समय रास्ते में मिलने वाले कुत्ते से डर लगना। इस वर्ग के बच्चों की कहानियों की एक विशेषता होती है - शब्दों, वाक्यों और घटनाओं की पुनरावृत्ति। बच्चों को मजेदार शब्द और वाक्य दोहराना अच्छा लगता है। आप किसी बच्चे को खेलते देखिए, आपको इस बात का सबूत मिल जाएगा। इसके अतिरिक्त पुनरावृत्ति से उन बच्चों को पढ़ने में प्रवीणता हासिल करने में मदद मिलती है जो अभी सीखने की प्रक्रिया में हैं।
इस स्तर की कहानियाँ बहुत अधिक लंबी या जटिल नहीं होनी चाहिए। उनमें बहुत ज्यादा घटनाएँ या पात्र नहीं हों तो बेहतर है।
121. छोटे बच्चे की पुस्तक का विषय मुख्य रूप से होना चाहिए -
(1) राजा रानी
(2) नैतिक मूल्य
(3) दैनिक जीवन
(4) वीर पुरुष
122. बच्चों को कैसे शब्द दोहराना अच्छा लगता है?
(1) सरल
(2) जटिल
(3) लंबे
(4) मजेदार
123. सीखने की प्रक्रिया में पुनरावृत्ति का महत्त्व है, क्योंकि
(1) बच्चे को कहानी याद हो जाती है।
(2) घटनाएँ याद हो जाती हैं।
(3) पढ़ने में कुशलता प्राप्त होती है।
(4) लिखने में कुशलता प्राप्त होती है।
124. पुस्तक चुनते समय कम महत्त्वपूर्ण है -
(1) विषय
(2) सामग्री
(3) आयु वर्ग
(4) कीमत
125. 'छोटे बच्चे' में 'छोटे' ......... विशेषण है।
(1) गुणवाचक
(2) सार्वनामिक
(3) परिमाणवाचक
(4) संख्यावाचक
126. 'पुनरावृत्ति' का संधि-विच्छेद है -
(1) पुन + रावृत्ति
(2) पुनः + आवृत्ति
(3) पुनः + अवृत्ति
(4) पुनरा + वृत्ति
127. निम्न में कौन-सा शब्द कारक चिह्न नहीं है ?
(1) के लिए
(2) की
(3) से
(4) और
128. पुस्तक का चयन .............. के आधार पर करना चाहिए।
(1) आयु वर्ग
(2) नैतिक शिक्षा
(3) उपलब्धता
(4) कीमत

दिए गए अनुच्छेद को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्रश्न सं. 129 से 135 तक) के सही / सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनिए :
चिनार वृक्ष सामान्यतया मध्यम आकार के, मध्यम से अधिक ऊँचे आकार के होते हैं। इनकी ऊँचाई 50 मीटर अथवा इससे भी अधिक हो सकती है। इसकी लकड़ी का घनत्व बहुत अधिक होता है तथा यह मजबूत और कठोर होती है। चिनार की लकड़ी सफ़ेद होती है तथा इसके किनारे पीले अथबा लाल रंग के होते हैं। इसकी लकड़ी पर सरलता से पॉलिश की जा सकती है तथा रंग भी किया जा सकता है। इसकी लकड़ी न तो आसानी से कटती है और न आसानी से टूटती है। किंतु यह टिकाऊ भी नहीं होती है, अतः कीमती फर्नीचर आदि इससे नहीं बनाए जाते ।
चिनार वृक्ष का तना सुंदर और आकर्षक होता है एवं इस पर काँटे नहीं होते, किंतु छूने पर यह खुरदुरा लगता है। चिनार वृक्ष के तने की छाल अविकसित सी होती है तथा यह पहाड़ी बनकर झरती रहती है। इससे इसका तना शल्क वाला दिखाई देने लगता है। इसके पुराने वृक्षों की छाल झरती नहीं है, किंतु इसमें लंबी-लंबी दरारें पड़ जाती हैं। चिनार वृक्ष की छाल का रंग धूसर, हरापन लिए घूसर अथवा सफेदी लिए हुए धूसर रंग का होता है, शरद ऋतु में चिनार का वृक्ष अपनी छाल का रंग बदलता है और नारंगी अथवा नारंगीपन लिए सुनहरे रंग का हो जाता है। चिनार वृक्ष की शाखाएँ कत्थई रंग की होती है तथा आसानी से नहीं टूटतीं किंतु वृक्ष के बढ़ने के साथ ही ये नीचे झुकने लगती हैं और कभी-कभी वृक्ष के नीचे से गुजरने वालों से टकराने लगती हैं।
129. चिनार का तना होता है-
(1) चिकना
(2) खुरदरा
(3) भुरभुरा
(4) कैटीला
130. चिनार वृक्ष अपनी छाल का रंग कब बदलता है ?
(1) गर्मी में
(2) बरसात में
(3) बसंत में
(4) सर्दी में
131. इनमें से कौन-सा शब्द समूह से भिन्न है?
(1) लंबी दरारें
(2) पुराने वृक्ष
(3) धूसर छाल
(4) चिनार वृक्ष
132. चिनार की लकड़ी होती है-
(1) पीली
(2) लाल
(3) सफ़ेद
(4) काली
133. 'अतः कीमती फ़र्नीचर आदि इससे नहीं बनाए जाते।' वाक्य में विशेषण शब्द है-
(1) कीमती
(2) फर्नीचर
(3) इससे
(4) बनाए
134. समूह से भिन्न शब्द है
(1) कभी - कभी
(2) लंबी - लंबी
(3) पतली - दुबली
(4) लाल - लाल
135. इनमें से चिनार की लकड़ी का कौन-सा गुण नहीं है ?
(1) आसानी से कट जाती है।
(2) आसानी से नहीं कटती है।
(3) आसानी से नहीं टूटती है।
(4) आसानी से पॉलिश हो जाती है।
Previous Year Question Papers For CTET, Paper I
Explore comprehensive solutions and answer keys for CTET Hindi, Paper 1 from previous years. Our collection includes detailed question papers, solutions, and expert analysis to help you prepare effectively for the Central Teacher Eligibility Test. Access valuable resources and enhance your exam strategy with real exam questions and solutions.
| CDP | Click Here |
| Mathematics | Click Here |
| EVS | Click Here |
| English | Click Here |
| Hindi | Click Here |
| Assamese | Click Here |
| Bengali | Click Here |
निर्देश नीचे दिए गए प्रश्नों के लिए सबसे उचित विकल्प का चयन कीजिए :
136. पढ़ने की कुशलता में सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण है-
(1) शब्द पढ़ना
(2) अर्थ-निर्माण
(3) तीव्र गति
(4) उच्चारणगत शुद्धता
137. संयुक्त परिवारों में बच्चों का भाषा-विकास अपेक्षाकृत बेहतर होता है। इसका आधार है-
(1) बड़ों की परिपक्व भाषा
(2) बच्चों द्वारा बड़ों का अनुकरण
(3) परस्पर अंतः क्रिया
(4) परस्पर प्रश्नोत्तर
138. भाषा के माध्यम से बच्चों का ज्ञान-क्षेत्र भी विस्तृत होता है। जिसमें सर्वाधिक योगदान है -
(1) राष्ट्रीय समाचार-पत्रों / पत्रिकाओं का
(2) बाल साहित्य की पुस्तकों का
(3) विभिन्न प्रकार की कविताओं का
(4) विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियों का
139. प्राथमिक स्तर पर भाषा सीखने-सिखाने की सबसे पहली शर्त है -
(1) सरल पाठ्य-पुस्तक
(2) निवेश समृद्ध संप्रेषण का वातावरण
(3) बाल साहित्यकारों का साहित्य
(4) चार्ट, पोस्टर से सुसज्जित कक्षा
140. पहली दूसरी कक्षा में अनेक बच्चे हिंदी भाषा सीखते समय अपनी मातृभाषा का प्रयोग करते हैं। यह -
(1) स्वीकार्य है।
(2) अस्वीकार्य है।
(3) वैध नहीं है।
(4) बहुत गलत है।
141. रूपा चौथी कक्षा को पढ़ाती हैं। उन्होंने गुजराती लोक कथा 'मुफ़्त ही मुफ़्त' पढ़ाने के बाद बच्चों से पूछा कि उनकी भाषा में आदर के लिए किन शब्दों का प्रयोग किया जाता है, जैसे गुजराती भाषा में 'भाई' 'बेन' का प्रयोग किया जाता है। रूपा का उद्देश्य है -
(1) अन्य भाषाओं को जानना
(2) सभी बच्चों को अवसर देना
(3) बहुभाषिकता को संबोधित करना
(4) अभ्यास प्रश्न को करवाना
142. प्राथमिक स्तर पर भाषा शिक्षण के संदर्भ में कौन-सा कथन सर्वाधिक उचित है ?
(1) बच्चों को क्रम से भाषा कौशल सिखाए जाने चाहिए।
(2) बच्चों को केवल भाषा की पाठ्य-पुस्तक ही दी जाए।
(3) सभी बच्चों की प्रगति समान रूप से ही होनी चाहिए।
(4) बच्चों को विभिन्न प्रकार का बाल साहित्य पढ़ाने के अवसर दें।
Previous Year Question Papers For CTET, Paper II
Explore comprehensive solutions and answer keys for CTET Paper 2 from previous years. Our collection includes detailed question papers, solutions, and expert analysis to help you prepare effectively for the Central Teacher Eligibility Test. Access valuable resources and enhance your exam strategy with real exam questions and solutions.
| CDP | Click Here |
| Maths & Science | Click Here |
| Social Stuies | Click Here |
| English | Click Here |
| Hindi | Click Here |
| Assamese | Click Here |
| Bengali | Click Here |
143. बच्चों के भाषा-विकास के लिए जरूरी है, बच्चों को-
(1) अनुकरण के लिए प्रोत्साहित करना ।
(2) भाषा-प्रयोग के अवसर देना।
(3) व्याकरण सीखने के लिए प्रोत्साहित करना ।
(4) साहित्य पढ़ने के लिए पुरस्कृत करना ।
144. माया अकसर शब्दों को लिखते समय अक्षरों को छोटा-बड़ा लिखती है या उनके बीच समान दूरी नहीं रख पाती। माया संभवतः ............ के कारण ऐसा करती है।
(1) लापरवाही
(2) अज्ञानता
(3) डिस्प्राक्रिया
(4) अरुचि
145. 'भाषा अर्जन क्षमता' सिद्धांत .............. से संबंधित है।
(1) चॉम्स्की
(2) पियाजे
(3) स्किनर
(4) बाइगोत्स्की
146. बच्चों की लेखन क्षमता का आकलन करने की दृष्टि से कौन-सा प्रश्न सर्वाधिक बेहतर है ?
(1) 'बहादुर बित्तो' शीर्षक कहानी लिखिए।
(2) बहादुर वित्तो कहानी का अंत बदलकर लिखिए।
(3) 'बहादुर बित्तो' में संज्ञा शब्दों को चिह्नित कीजिए।
(4) बहादुर बित्तो' कहानी को शीर्षक दीजिए।
147. 'पोर्टफोलियो' .............. में मदद करता है।
(1) कार्य को संचित करने
(2) बच्चों को भययुक्त वातावरण देने
(3) समस्त क्षमताओं की जानकारी देने
(4) क्रमिक प्रगति का आकलन करने
148. भाषा का मनुष्य की ......... और मनुष्य के ............के साथ गहरा संबंध होता है।
(1) अस्मिता, व्यापार
(2) व्यावहारिकता, व्यवहार
(3) अस्मिता, विचार
(4) वैचारिकता, व्यापार
149. ज़्यादातर बच्चे, स्कूल की शिक्षा की शुरुआत से पहले ही भाषा की ........ और .......... को आत्मसात कर पूर्ण भाषिक क्षमता रखते हैं।
(1) चुनौतियों, अवसरों
(2) जटिलताओं, मानकों
(3) चुनौतियों, प्रचलनों
(4) जटिलताओं, नियमों
150. प्राथमिक स्तर पर पढ़ाने वाली सुनीता अपनी कक्षा के बच्चों को प्रतिदिन एक कहानी पढ़कर सुनाती हैं और उस पर चर्चा करती हैं। आप इस कक्षा के बारे में क्या कहेंगे ?
(1) कहानी सुनाने से समय नष्ट हो रहा है।
(2) कहानी पर चर्चा भाषा-विकास को अवरुद्ध करती है।
(3) पढ़ने और मौखिक अभिव्यक्ति का विकास हो रहा है।
(4) सुनीता अपने शिक्षक प्रशिक्षण की रीतियों को निभा रही है।
Study Materials
| Assam TET-LP | Assam TET-UP | CTET - Paper 1 |
| CTET - Paper 2 | ADRE Grade 3 | ADRE Grade 4 |
| Assam Police | D.El.Ed | Class - 10 |
| Asaam TET-GT | Assam TET-PGT | Class - 12 |
Design & Developed by Assam TET Academy
Copyright © 2026 Assam TET | All rights reserved